टल्ली बीएसएफ जवान ने पुलिस चौकी में की मारपीट, देखिए वीडियो
नशे में धुत बीएसएफ जवान नागेंद्र ने पहले सड़क पर मारपीट की। उसके बाद थाने में भी पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और आला अधिकारियों से बदसलूकी की।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक बीएसएफ जवान ने शराब के नशे में सड़क पर लोगों से मारपीट की और जब उसे कोतवाली लाया गया तो पुलिसकर्मियों से भी वह भिड़ गया। बीएसएफ जवान का मेडिकल कराया गया तो अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि जवान के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

नशे में धुत बीएसएफ का जवान ने ठाकुरद्वारा में साइकिल से जा रहे एक आदमी से मारपीट की। सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल 100 पुलिस पहुंची तो उनसे भी जवान नागेंद्र मारपीट करने लगा। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई जहां जवान फिर पुलिसवालों से भिड़ गया।
बीएसएफ जवान ने पुलिस अधिकारियों से भी बदसलूकी की। इस बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह पुलिसवालों को वसूली करने से रोक रहा था, इस वजह से यह मारपीट हुई। जवान ने पुलिसवालों पर कपड़े फाड़ने के भी आरोप लगाए। वहीं ठाकुरद्वार के डीएसपी विशाल यादव ने कहा है कि जवान शराब के नशे में था और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications