गोरखपुर: दम तोड़ रहे बच्चों के लिए फरिश्ता बने डॉ. कफील, अपनी कार में ढोए 12 सिलेंडर
डॉ. कफील ने कार निकाली और अपने दोस्त डॉक्टरों के अस्पताल के लिए निकल पड़े। डॉ. कफील अपने दोस्त डॉक्टरों से तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बीआरडी मेडिकल पहुंचे।
गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में शुक्रवार रात मौत ने जमकर तांडव मचाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अंदर ऑक्सीजन के सिलेंडर खत्म होने के बाद मरीजों की मौत का सिलसिला जब शुरू हुआ तो फिर कई घरों के चिराग बुझाकर ही शांत हुआ। इस हादसे में अभी तक 33 बच्चों की मौत हो चुकी है। हमेशा की तरह हादसे के तुरंत बाद सरकार और विपक्ष के बीच आरोपबाजी का खेल भी शुरू हो गया, लेकिन इन सबके बीच शुक्रवार रात को इसी अस्पताल का एक डॉक्टर ऐसा भी था जो किसी फरिश्ते से कम नहीं था।

कार में लेकर आए 3 जंबो सिलेंडर
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल था। रात को 2 बजे इंसेफेलाइटिस वार्ड के प्रभारी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. कफील अहमद को सूचना मिली कि कुछ ही देर में उनके वार्ड की ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। इसके बाद डॉ. कफील ने तुरंत अपनी कार निकाली और अपने दोस्त डॉक्टरों के अस्पताल के लिए निकल पड़े। डॉ. कफील अपने दोस्त डॉक्टरों से तीन जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बीआरडी मेडिकल पहुंचे।
Recommended Video


दूसरी बार में 12 सिलेंडर लाए
सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के बाद मेडिकल कॉलेज के अंदर एक बार फिर हालात बिगड़ गए। नए ऑक्सीजन सिलेंडर आने में अभी काफी देर थी। कुछ गैस सप्लायरों को फोन भी किया गया, लेकिन इतनी सुबह किसी ने फोन नहीं उठाया। डॉ. कफील एक बार फिर अपनी कार लेकर निकल पड़े और दोबारा अपने मित्र डॉक्टरों के अस्पताल से कई बार में करीब एक दर्जन ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अस्पताल पहुंचे।

अपने पैसों से की सिलेडंर की व्यवस्था
हालात चूंकि ज्यादा बेकाबू थे, इसलिए डॉ. कफील ने एक बार फिर ऑक्सीजन सप्लायरों को फोन लगाया। एक सप्लायर ने नकद भुगतान करने की शर्त पर ऑक्सीजन सिलेंडर देने का बात मान ली। इसके बाद डॉ. कफील ने तुरंत अपने एक कर्मचारी को अपना एटीएम कार्ड देकर रुपए निकालने भेजा। रुपए आने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई। इन खराब हालातों में डॉ. कफील के प्रयासों की हर किसी ने सराहना की।

अभी तक 33 बच्चों की मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 30 बच्चों की मौत हो गई थी। सुबह होते-होते मौतों का आंकड़ा 33 तक पहुंच गया। हालांकि सरकार का कहना है कि कि किसी भी बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। इस घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications