बकरीद पर गौवंश की कुर्बानी दी तो संपत्ति होगी कुर्क: SDM
संभल। यूपी के संभल में ईदुल अजहा पर गौवंशीय पशु की कुर्बानी करने वालों पर प्रशासन गैंगस्टर की कार्रवाई करेगा। इतना ही नही आरोपी की चल-अचल सम्पत्ति को तुरंत कार्यवाही करते हुए कुर्क किया जायेगा। एसडीएम ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को लेटर भेज दिया है।

ईदुल अजहा को लेकर तीन दिन पशुओं की कुर्बानी होती है। एसडीएम राशिद अली ने कहा कि गौवंशीय पशु गाय, बैल, ऊंट, सांड की अगर कोई कुर्बानी करता है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा आरोपी की चल अचल सम्पत्ति का कुर्क किया जायेगा। एसडीएम ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को लेटर भेज आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि यह पूछने पर कि यह आदेश सिर्फ संभल के लिए ही है या ऐसा कोई आदेश पूरे उत्तर प्रदेश के लिए आया है एसडीएम राशिद अली ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications