अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी के भाई खान मुबारक को सता रहा खुद की हत्या का डर
सुल्तानपुर। जेल में बंद माफिया डॉन खान मुबारक को अब अपनी मौत का डर सताने लगा है। खान मुबारक पर हत्या, रंगदारी, फिरौती और लूट जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी के भाई और छोटा राजन के खास शूटर है। खान का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी के मंत्री से मुझे अपनी जान का खतरा है। उनका कहना है कि पुलिस कस्टडी में मुझे मरवाने की साजिश रची जा रही है।

अमेठी के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में माफिया डॉन जफर सुपारी के छोटे भाई खान मुबारक इस समय सुल्तानपुर जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को पेशी पर आए खान मुबारक को अपनी ही मौत का डर सताने लगा है। दीवानी परिसर में मीडिया से बात करते हुए खान मुबारक ने कहा कि कुछ विधायक और मंत्री उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
खान मुबारक का आरोप है कि ये लोग पुलिस की कस्टडी में उसकी हत्या करवाना चाहते हैं। खान मुबारक ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट में विशेष सुरक्षा व निजी व्यय पर बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराने की मांग की है।
ये भी पढ़े- यूपी में टूटी मिली भगवान हनुमान की मूर्ति, गांव में तनाव का माहौल












Click it and Unblock the Notifications