यूपी में टूटी मिली भगवान हनुमान की मूर्ति, गांव में तनाव का माहौल
मिर्जापुर। देश में प्रमुख हस्तियों की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ करने की घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश से भी ऐसी घटना सामने आई है। मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। मंदिर के बाहर भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने कुछ शरारती तत्वों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भगवान हनुमान की मूर्ति को तोड़ा
ठेकेदार का पुरा मजरा में नीम के पेड़ के नीचे धार्मिक आस्था का प्रतीक चौरा माता का चबुतरा स्थित है। शुक्रवार की सुबह महिलाएं चबूतरे के पास पूजा करने गई तो देखा कि चौरा माता का सात पिंडियों को तोड़ दिया गया था। साथ ही चबूतरे पर रखे भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर नीचे फेंक करदिया गया था। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

गांव के शरारती तत्वों पर जताई आशंका
सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने कुछ लोगों के ऊपर मूर्ति तोड़ने की आशंका जताई। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से तहरीर देने की बात कही और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है।
ये भी पढ़े- चचेरे भाई ने बहन को गंदी नियत से छुआ, फिर हुआ घर में बड़ा बवंडर












Click it and Unblock the Notifications