शर्मसार: नवजात को मुंह में दबाये घूमता रहा कुत्ता, फोटो खींचते रहे लोग

सहारनपुर। अपना पाप छुपाने के लिए नवजात के शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। जिसे आवारा कुत्ते ने अपना निवाला समझते हुए मुंह में उठा लिया। कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव देख वहां खड़े हुए लोग फोटो खींचने लगे। वहीं, कुछ लोगों द्वारा शोर मचाने पर कुत्ता शव को लेकर झाड़ियों में भाग गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने नवजात के शव को छुड़वाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सहारनपुर रेलवे स्टेशन की है।

dog was roaming around the body of a newborn baby in Saharanpur

रेलवे स्टेशन के बार मिला नवजात का शव
शनिवार की सुबह नगर के रेलवे स्टेशन के निकट एक कूड़े के ढ़ेर में पड़े नवजात शिशु के शव को कुछ आवारा कुत्ते नोच रहे थे। मौके से गुजर रहे राहगीरों की जैसे कुत्तों के निवाले पर नजर पड़ी तो उनकी रूह कांप गई। शोर मचाने पर एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मूंह में दबाये रेलवे स्टेशन की ओर भागा। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने पीछा कर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया तो वह रेलवे लाइन के निकट एक झांड़ी में शव को छोड़ भाग निकला।

dog was roaming around the body of a newborn baby in Saharanpur

जीआरपी पुलिस ने छुडाया नवजात का शव
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की सूचना पर तुरंत रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से उन्हें जानकारी मिली थी। जिसके बाद नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लिया गया। बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन के निकट शव किसने डाला इसकी जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+