यूपी की ऐसी पुलिस चौकी जहां कुत्ता बना थानेदार! देखिए वीडियो
वृंदावन में एक पुलिस चौकी में कुत्ता थानेदारी करता दिखा। बाकी पुलिसवालों का कहीं अता-पता नहीं था। देखिए वीडियो में, थानेदारी करता कुत्ता!
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस कितनी सजग है इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब खुद पुलिस चौकी की रखवाली पुलिस वाले नहीं बल्कि एक कुत्ता करता दिखा। यह मामला भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में बनी अध्धा चौकी का है जहां पुलिसकर्मी चौकी से नदारद हैं और एक कुत्ता दरोगा जी की कुर्सी के नीचे बैठकर चौकी की रखवाली कर रहा है।

मथुरा से वृंदावन जाने वाले मुख्य मार्ग पर यह चौकी बनी हुई है और इस चौकी पर मथुरा से वृंदावन जाने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा का भार है। जिन पुलिस कर्मियों के भरोसे यहां करोड़ों श्रद्धालु आते हैं उसी पुलिस चौकी की सुरक्षा ही कुत्ता कर रहा है। ऐसी में अगर कोई घटना हो जाए तो बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपनी व्यथा किसे सुनाएंगे?
हर दिन हजारों श्रद्धालु मथुरा वृन्दावन में आते हैं और इनको सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। इस मामले पर जब पुलिस कर्मियों से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications