अपने साथी संग नागिन आई थी बदला लेने, ब्लैकी ने परिवार बचाया खुद मर गई

बाद में फिर वो नागिन का बदला लेने के लिए आया। उसे लगा की ब्लैकी जिंदा है।

वाराणसी। आप सभी ने जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लो की फिल्म तेरी मेहरबानियां तो देखी ही होगी उस फिल्म में एक ब्राउनी कुत्ता है जिसका नाम मोती रहता है। कुछ ऐसा ही कैरेक्टर एक डॉगी ब्लैकी ने अपनी जिंदगी की कहानी में भी लिख दिया है। जिसने अपनी जान को जोखिम में डालकर एक जोड़े सांप से कई घंटों तक लड़कर अपने मालिक की फैमली को बचाया। इससे पहले तो इन सांपों को इसने भौंककर भगाने की कोशिश की पर जब नागिन ने इस बात को नजरअंदाज कर घर में घुसने का प्रयास किया तो ब्लैकी ने उसके साथ कई घंटों तक लड़ाई लड़ी और आखिरकार उसे मार डाला। नागिन की मौत के बाद ब्लैकी की भी मौत हो गई और दूसरा साथी सांप भाग निकला। वहीं सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये जोड़ा सांप अपने एक साथी का बदला लेने आया था जिसे कुछ दिनों पहले सपेरे की मदद से पकड़ा गया था।

अपने साथी संग नागिन आई थी बदला लेने

अपने साथी संग नागिन आई थी बदला लेने

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले वेटनरी के डॉक्टर राजेश के घर पर ये घटना घटी। सुनसान एरिया में गांव होने के कारण उन्होंने दो लेब्राडोर पाल रखा है। जिसमें एक ऑफ वाइट और ब्लैक कुत्तों का जोड़ा है। जिसमें ब्लैकी कुछ ज्यादा ही अपने मालिक के परिवार के लिए एक्टिव रहती थी। जिस दिन ब्लैकी 1 साल और 8 दिन की हुई थी उसी दिन घर के अंदर दो सांपों का जोड़ा दाखिल हो गया। पहले तो ब्लैकी ने उन्हें भौक कर भगाने का प्रयास किया पर इस पर नाग तो रुक गया लेकिन नागिन घर में दाखिल होने के लिए आगे बढ़ गई। इस बात पर ब्लैकी ने उसे मार दिया। जिसके बाद ब्लैकी की भी मौत हो गई। डॉक्टर राजेश ने OneIndia को बताया कि ब्लैकी की मौत के बाद हम लोगों ने उसे दफनाया और उसी रात हमारे घर से तीन सांप और बरामद हुए। जिसमें एक पहली रात को भागकर अपनी जान बचने वाला सांप था। वो ब्लैकी से अपने नागिन का बदला लेने के लिए आया होगा। उसे लगा होगा की ब्लैकी जिंदा है उसी समय सपेरे को बुलाया और बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा जा सका।

दो और साथी सांप मिले उसी घर से

दो और साथी सांप मिले उसी घर से

पहले नाग को पकड़े जाने के बाद उसी घर के दो और सांप पकड़े गए जिसमे एक नाग और एक नागिन थी। राजेश बताते हैं की कुछ ही घटो के बात मेरी बेटी रसु अपने कमरे में बैठ कर पढ़ाई कर रही थी थी उसने देखा की एक सांप घर की खिड़की पर बैठा हुआ हैं वो भाग कर हमारे पास और और हमने फिर से सपेरे को सुचना देखा उसे पकड़वा। जाते समय सपेरे ने हमे बताया की अभी आप के घर में एक और नागिग हैं। पहले तो हमे विश्वास नहीं हुआ पर आज सुबह जब मेरी पत्नी बाथरूम गयी तो उसने देखा की नागिन वह छुपी हुई थी। इसके बाद फिर हमने सपेरे को बुलाकर उसे भी पकड़वा दिया हैं।

नागिन के काटने से हुई इस 'मोती' की मौत

नागिन के काटने से हुई इस 'मोती' की मौत

जानवरों से सबसे वफादार कहे जाने वाले इस जानवर को लोग यूं ही नहीं अपने घरो में पलते हैं। डॉक्टर राजेश के बेटे मोहित ने हमे बताया की ब्लैकी ने इसके पहले भी घर में घुसने वाले सांपों को भौककर भगाया है। लेकिन इस बार उसने जब देखा की नागिन उसे नजर अंदाज कर घर में घुस रही है तो वो अकेले ही नागिन से लड़ने लगा और इस बीच नागिग ने उसे कई बार काट लिया। जिससे उसने नागिन को मर गिराया और कुछ ही देर बात उसकी भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+