VIDEO: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर खेल रहे भ्रष्टाचार का गंदा खेल
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही भ्रष्टाचार का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। आए दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के पैसे के लेनदेन की खबरें सामने आती हैं। लेकिन आला अधिकारी कोई भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। बता दें कि ताजा मामला हरदोई जनपद के शाहाबाद सीएचसी का है। जहां डॉक्टर मरीजों से जमकर वसूली करते नजर आ रहे है। बड़ी बात है कि सीएचसी में प्राइवेट डॉक्टरों को बुला कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
देखें वीडियो-
सरकारी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर कर रहे इलाज
अस्पताल पहुंचे पीड़ित मरीज के पिता ने बताया की उसके लड़के को कुत्ते ने काट लिया था। जिसका इंजेक्शन लगवाने के लिए वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आया था। लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक पाण्डेय ने मरीज से इंजेक्शन लगवाने के 20 रुपये ले लिए, जब की प्रशासन की तरफ से यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। दूसरा मामला भी इसी सामुदायिक केंद्र का है जहां पर एक फर्जी डॉक्टर काफी दिनों से मरीजों का इलाज कर रहा है। तस्वीरों मे साफ दिख रहा है ये फर्जी डॉक्टर एक घायल महिला मरीज को टांके लगा रहा है।

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
शाहाबाद सीएचसी में तैनात डॉक्टर साहब मरीजों से इलाज के एवज में वसूली करते हैं। इस बात की सूचना जैसे सीएमओ डॉ पीएन चुर्वेदी को मिली, उन्होंने आनन-फानन में अवैध वसूली और इलाज कर रहे फर्जी डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।












Click it and Unblock the Notifications