VIDEO: अस्पताल की नहीं दे पाया फीस, डॉक्टर ने मरीज का पार्इवेट पार्ट खराब कर दिया
हरदोई के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज द्वारा फीस के रूप में 5 हजार रुपये न चुका पाने के बदले में डॉक्टरों ने उसका प्राइवेट पार्ट खराब कर दिया।
हरदोई। यूपी में हरदोई में एक चिकित्सकीय पेशे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां फीस ने चुका पाने में असमर्थ मरीज की डॉक्टरों ने जवानी खराब कर दी। मामला टड़ियावां थाना के अहिरोरी गांव का है जहा की रहने वाली रेखा देवी ने अपने पुत्र राजेश के इलाज के लिये अपना एक बीघा खेत गिरवी रखकर बाला जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

डाक्टरो की तरफ से पीड़ित राजेश की मां से पहले इलाज के नाम पर 8 हजार रुपये जमा कराए गए। बाद में डॉक्टरों ने 5 हजार रुपये की और मांग की जिसको वो गरीब बेबस मां नहीं दे सकी। फीस नहीं चुका पाने के कारण डॉक्टरों ने सिर्फ राजेश के इलाज में लापरवाही बरती बल्कि राजेश र उसके परिवार को अस्पताल से भगा भी दिया।
अस्पताल से निकाले जाने के बाद राजेश की मां उसे लेकर जिला अस्पताल गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसका प्राइवेट पार्ट बिल्कुल सड़ चुका है जो अब जिंदगी भर के लिये किसी काम का नही रह गया है। महज सिर्फ 5 हजार रुपयों को लेकर डॉक्टरों ने यह घिनौनी हरकत की। अब देखना है कि सरकार इन लुटेरे डॉक्टरों के ऊपर किस तरह से कार्यवाही करती है क्योंकि आये दिन पैसों के विवाद को लेकर कोई न कोई मरीज मौत के मुंह मे समा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications