VIDEO: जिन डॉक्टरों की लापरवाही से हुई थी मौत, वो आईसीयू में जश्न मनाते दिखे
कानपुर। कानपुर के हैलट अस्पताल में खराब एसी से हुई चार मरीजों की मौत मामले ने जहां एक तरफ सूबे में हड़कंप मचा रखा है वहीं दूसरी तरफ डाक्टरों की बड़ी लापरवाही का सच भी उजागर हुआ है। लेकिन हैलट की एक तस्वीर से साफ़ जाहिर होता है कि डॉक्टरों को अपनी लापरवाही का कोई भी अफसोस नहीं है।

जिस आईसीयू के ख़राब एसी ने चलते चार मरीजों की मौत हुई थी वहीं ड्यूटी पर तैनात किए गए जिम्मेदार डॉक्टर कोल्ड्रिंक और समोसे की पार्टी कर रहें हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ़ जाहिर हो रहा है कि इन डाक्टरों को अपनी लापरवाही पर न तो कोई शर्मिंदगी है और न ही किसी जाँच और न ही किसी अधिकारी के आने का डर है। जबकि जिस समय की यह तस्वीरें हैं उसी के कुछ देर बाद एसी से मरीजों की मौत पर बैठाई गई जांच के तहत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा अरुण कुमार सिंह आने वाले थे और एक बड़ी कार्रवाई पर सरकार के फैसले का ऐलान करने वाले है।












Click it and Unblock the Notifications