यूपी: कैमरे में दिखी सरकारी डॉक्टरों की मरीजों से वसूली, वीडियो हुआ वायरल

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। मामला कादीपुर तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां डेंटल सर्जन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल मामले में अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

doctor taking money from patient in hospital video goes viral

केंद्र एवं प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काफी सख्त है। सभी विभागों में यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि किसी भी व्यक्ति को घूस के तौर पर पैसा ना दें, लेकिन स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सक बेलगाम हैं। जिले में कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक वीएन वर्मा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोग यह जानने का प्रयास में है कि यह पैसा किस चीज के एवज में लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक तीमारदार दांत के ऑपरेशन के सिलसिले में गया था। उससे स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श शुल्क के नाम पर यह पैसा लिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने पैसा लेते हुए वीडियो देखा है और कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे।

ये भी पढ़ें- चाय वाले को जमीन पर पड़ी मिली 50 हजार की गड्डी, फिर उसने जो किया वो चौंकाने वाला रहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+