Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चाय वाले को जमीन पर पड़ी मिली 50 हजार की गड्डी, फिर उसने जो किया वो चौंकाने वाला रहा

कानपुर। पैसों के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि चंद पैसों की खातिर लोगों ने अपना ईमान बेच दिया। नोटों की गड्डी देख अच्छे अच्छों का ईमान डगमगा जाता है। आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिस पर आपको इसकी ईमानदारी पर गर्व होगा। दरअसल यूपी के कानपुर में रमेश कुमार की चाय की दुकान है। सोमवार को नयागंज में लाल फाटक के बाहर अभिषेक नाम का एक शख्स थैला लेकर आया था जिसमें 500 रुपए के नोटों की गिड्डी रखी हुई थी। रमेश की चाय की दुकान के सामने उसकी 50 हजार रुपए की गिड्डी गिर गई।

tea seller got 50 thousand rupees on ground and then he returned to the trader

वो नोटों की गिड्डी रमेश को मिल गई। थोड़ी देर बाद अभिषेक आया जिसके चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी। अपनी गिड्डी को तलाशने देख रमेश कुमार ने पूछा कि क्या हुआ है? अभिषेक ने बताया कि वह खरीदारी करने आया था और अचानक से उसकी 50 हजार रुपए की गड्डी गिर गई। रमेश ने पुष्ठि करने के लिए अभिषेक से पूछा कि कौन से नोट थे और कितने थे? अभिषेक ने कहा 500 रुपए के नोट थे।

इतना कहते ही रमेश ने नोटों की गड्डी अभिषेक के हाथों में रख दी। अभिषेक अचम्भित हो गया और उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके खोए हुए पैसे वापस मिल गए। अभिषेक ने उसे पुरस्कार के तौर पर एक हजार रुपए खुशी से दिए। वहीं आस-पास के इलाके में इस बात की जानकारी सभी को हुई को चायवाला रमेश को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया।

रमेश ने अपने बारे में बताया कि उसके तीन बेटी और दो बेटे हैं। जिसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रमेश की एक बेटी और बेटा अभी छोटे हैं जो पढ़ रहे हैं। रमेश ने कहा कि वह बहुत मुश्किल से दिनभर में दो-ढाई सौ रुपए ही कमा पाता है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार की मेहरबानी से 'शुभ मुहूर्त' में शिवपाल ने नए घर में किया प्रवेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+