OPD का काम खत्म कर लौटे डॉक्टर, तब किया बदमाशों ने अपना काम पूरा

सूचना के मुताबिक दो बजे ओपीडी का काम खत्म कर वो अपने घर के लिए निकले ही थे कि सखिनी नहर के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही डॉक्टर पहुंचे बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई

देवरिया। देवरिया जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सरकारी डॉक्टर को गोली मार दी और हत्या कर मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद पूर इलाके में सनसनी फैल गई है। ये इलाका प्रदेश के कृषि मत्री सूर्य प्रताप शाही का है। बात दें कि आज ही जिले में नए एसपी राकेश शंकर ने कार्यभार ग्रहण किया है। नए एसपी के कार्यभार ग्रहण करते ही बदमाशों ने उनके सामने एक चुनौती पेश कर दी।

Doctor Murder on road in Deoria

बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौचघाट में तैनात डॉक्टर मो. खालिद को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के मुताबिक दो बजे ओपीडी का काम खत्म कर वो अपने घर के लिए निकले ही थे कि सखिनी नहर के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही डॉक्टर पहुंचे बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई और उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वो वहीं गिर पड़े और तत्काल दम तोड़ दिया।

Doctor Murder on road in Deoria

डॉक्टर खालिद बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक कस्बे में पीएचसी पर तैनात थे। डॉ. खालिद कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में अपने गांव बेलवा आलम दास जाने के लिए निकले थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और डेड बॉडी को सड़क पर रखकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित लोग डीएम और कप्तान को बुलाने पर अड़े हैं। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को घेर रखा है और डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+