मिस्त्री के न आने पर DM ने खोदी नींव, बनाई शौचालय की दीवार

कन्नौज। कन्नौज जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने शौचालय निर्माण में जागरूकता लाने के लिए अनोखी पहल की। डीएम ने एक गांव पहुंचकर वहां बन रहे शौचालय में खुद ही काम करना शुरू कर दिया। बाकायदा कन्नौज जिलाधिकारी ने फावड़ा लेकर शौचालय की नींव खोदी और राजमिस्त्री का काम भी किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए यह पहल की गयी है।

DM built toilet and worked as labour in Kannauj

कन्नौज जिले को योगी सरकार ने दिसम्बर 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करने का ऐलान किया है। सीएम के ऐलान के बाद कन्नौज जिला प्रशासन शौचालय निर्माण के लिए इन दिनों रात-दिन एक किये हुए है लेकिन कोशिशों के बाद भी ग्रामीणों में शौचालय निर्माण को लेकर कोई जागरूकता नहीं है।

DM built toilet and worked as labour in Kannauj

शौचालय निर्माण की हकीकत जानने के लिये निकले डीएम जलालाबाद के मतौली गांव पंहुचे । इस गांव में रामसेवक के शौचालय का निर्माण राजमिस्त्री के न आने से बंद चल रहा था। फिर क्या इसकी जानकारी लगते ही डीएम राज मिस्त्री बन गये। करीब दो घंटे तक डीएम ने दीवार की चिनाई की। लोगों में जागरूकता लाने के जिलाधिकारी ने श्रमदान किया और गांव-गांव जाकर पसीना बहाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+