सीनियर स्टूडेंट की गन्दी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने दी जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता पर काबिज होने के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया था। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के ये दावे खोखले साबित हो रहे है। वाराणसी में एक प्राइवेट स्कूल के सीनियर स्टूडेंट की हरकतों से परेशान होकर एक नाबालिग छात्रा ने जहर खा लिया। जहर खाने की वजह से छात्रा की मौत हो गई।

Disturbed by the dirty activities of senior students in varanasi

ये है पूरा मामला
मामला वाराणसी के रोहनियां थाने क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल का है। यहां कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा श्रेया पांडेय ने छेड़खानी से तंग आकर सल्फास की गोली खा ली। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। श्रेया के पिता अरविन्द ने बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 11 वीं के सीनियर स्टूडेंट रितिक आये दिन अश्लील इशारे और छेड़खानी करता था। इस बाद का जिक्र मृतक श्रेया ने मरने से पहले घर पर किया था। अरविंद ने बताया कि उनकी बेटी ने इस बात की शिकायत स्कूल प्रबन्धक से भी की थी, लेकिन किसी ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। जिसके बाद श्रेया ने जहर खा लिया।

पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार
रोहनियां थाने के प्रभारी श्रीप्रकाश गुप्ता बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक थाने आकर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाई की जायेगी। फिलहाल घटना के बाद आरोपी छात्र फरार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+