शिव को जल चढ़ाकर आ रहे कांवड़ियों पर चढ़ा डंफर, मौत पर हुआ बवाल

शिवरात्रि के दिन भोले बाबा की अराधना कर लौट रहे दो युवकों को डंफर ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।

इटावा। यूपी में इटावा जिले के सरसई नावर के हजारी बाबा के मंदिर में जल चढ़ाकर अपने घर पैतुआ वापस आ रहे दो कांवड़ियों को रास्ते में एक डंफर ने कुचल दिया। इस बेहद दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। उनकी मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने बवाल किया।

डंफर की चपेट में आए दो कांवड़िए

डंफर की चपेट में आए दो कांवड़िए

शिवरात्रि पर भोले बाबा का पूजन कर घर वापस लौट रहे दो कांवड़ियों को यह मालूम नहीं था कि रास्ते में उनका सामना मौत से हो जाएगा। वे शिव को जल चढ़ाकर पैतुआ आ रहे थे कि केशवपुरा के कट पर तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने कुचल दिया। शिववीर और राकेश दोनों डंफर की चपेट में आए। शिववीर को डंफर दूर तक घसीटता लेकर चला गया।

युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

इस दर्दनाक हादसे में 28 साल के शिववीर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी लाश कई टुकड़ों में बंट गई। उनके साथी राकेश इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद डंफर ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने आगरा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।

हादसे और बवाल की सूचना पाकर पहुंची पुलिस

हादसे और बवाल की सूचना पाकर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और भड़के ग्रामीणों को शांत कराकर रास्ता खुलवाया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कांवड़ियों को देखकर डंफर के ड्राइवर ने स्पीड कम करने की कोशिश की लेकिन फिर भी उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि दो कांवड़िए उसकी चपेट में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+