एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते आपूर्ति निरीक्षक और सहायक को पकड़ा

मेरठ। एंटी करप्शन की टीम ने गुरूवार को आपूर्ति विभाग के निरीक्षक व उसके साहयक को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

District Supply Inspector arrested for bribe in meerut

जानकारी के अनुसार, मेरठ में परतापुर के कायस्थ गांवड़ी निवासी लोकेश कुमार पुत्र रोशन सिंह की गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। यह दुकान लोकेश की मां रोशनी देवी के नाम से आवंटित है। लोकेश के अनुसार कुछ समय पूर्व आपूर्ति विभाग द्वारा उन्हें जबरन मोहिउद्दीनपुर के इलाके का राशन बांटने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। जिसके चलते परेशान होकर उन्होंने संबंधित एसडीएम को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए मोहिउद्दीनपुर की राशन दुकान की जिम्मेदारी संभालने में खुद को असमर्थ बताया था।

District Supply Inspector arrested for bribe in meerut

एसडीएम ने इस मामले में आपूर्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी, जिसकी जांच संबंधित आपूर्ति निरीक्षक धमेन्द्र कुमार वर्मा के पास थी। लोकेश का आरोप है कि धर्मेन्द्र ने रिपोर्ट लगाने की एवज में उनसे बीस हजार रुपये की मांग की। जिस पर लोकेश ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में मामले की शिकायत कर दी। गुरूवार को एंटी करप्शन की टीम ने लोकेश को कैमिकल लगे बीस हजार के नोट देकर धर्मेन्द्र से मिलने आपूर्ति कार्यालय भेजा।

लोकेश से रकम लेते ही धर्मेन्द्र ने रकम को अपने निजी सहायक मयंक को सौंप दिया। एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपते हुए आपूर्ति निरिक्षक धर्मेन्द्र वर्मा व उसके सहायक मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+