आवास से गायब हुए चंदन के पेड़ तो डीएम ने होमगार्ड्स को धुना

उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिलाधिकारी अभय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 1 प्लाटून कमांडर और 4 होमगार्ड्स को पीटा है।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहारइच में जिलाधिकारी ने अपने 5 मातहतों को कथित तौर पीट दिया। इतना ही नहीं पीटने बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया। इन 5 मातहतों में एक प्लाटून कमांडर और 4 होमगार्ड शामिल हैं।

इन पांचों पर शक है कि ये अधिकारी आवास से गायब हुए दो चंदन पेड़ों के लिए जिम्मेदार हैं।

वहीं कथित तौर पर पीड़ित लोगों ने बहराइच के जिलाधिकारी डीएम अभय सिंह के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

teacherbeat

होमगार्ड एसोशिएसन के अध्यक्ष गजराज पाठक ने धमकी दी है कि सिंह के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बता दें कि यह मामला मंगलवार रात से शुरू हुआ जब 2 चंदन के पेड़ काट दिए गए। प्लाटून कमांडर हरीशचंद्र शर्मा और होमगार्ड दरबारी शिव कुमार तिवारी, मोहम्मद कमारुद्दीन और धर्मराज उस वक्त सिंह के आवास की रखवाली की ड्यूटी पर तैनात थे।

जब डीएम सिंह को इस बात की जानकारी हुई तो वो भड़क घए। उन्होंने कमांडर शर्मा से छड़ी छीन कर उसे और होमागार्ड्स को मारा। उसके बाद सिंह ने इन पांचों को सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+