शाहजहांपुर: धार्मिक पोस्टर फाड़ने से विवाद, सामने आए दो समुदाय
सदर बाजार के बाडूजई मोहल्ले में बैनर फाड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
शाहजहांपुर। सदर बाजार के बाडूजई मोहल्ले में बैनर फाड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। धार्मिक मामला होने की वजह से प्रशासन ने सतर्कता दिखाई और भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है, लेकिन वह फरार चल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कावंड़ यात्रा के पोस्टर राकेश नामक शख्स ने मोहल्ले में पोस्टर लगाया था। इसका विरोध करते हुए पड़ोस के समीर और लाला ने बैनर फाड़कर फेंक दिया और राकेश की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट पर मोहल्ले मे भारी भीड़ जमा हो गई। कानून व्यवस्था खराब होने से पहले एसपी सिटी, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पहुच गए। अधिकारियों ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को शांत कराया गया।
शनिवार की सुबह भारी फोर्स के साथ आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला। वहीं मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने बताया कि शाहजहांपुर मे कभी भी इस तरह का विवाद नहीं होता है, जिससे कई दो धर्मों के लोग आमने सामने आ जाएं। पुलिस ने आधे घंटे के अंदर पोस्टर भी दोबारा लगवा दीया। समय रहते आरोपियों पर कार्यवाई नही होती तो ये मामला और बढ़ सकता था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के एक पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications