यूपी: भरी शादी में महिलाओं ने दारोगा को पीटा, फाड़ दी वर्दी, छीना रिवॉल्वर

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादी समारोह में महिलाओं ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने दारोगा की वर्दी फाड़ दी और सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बारातियों की जमकर पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। बता दें कि यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बारातियों में हुई थी मारपीट

बारातियों में हुई थी मारपीट

हरदोई में कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइंस निवासी राजकुमार यादव ने पुत्री बबीता का विवाह सुरसा थाने में सिपाही पद पर तैनात सुघर सिंह यादव के पुत्र प्रशांत के साथ तय किया था। सुघर सिंह यादव भी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर में रहते हैं। शुक्रवार रात सर्कुलर रोड पर स्थित वैभव लॉन में बारात पहुंची थी। शादी के दौरान किसी बात को लेकर नशे में बारातियों में दूल्हे-दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। बवाल इतना बढ़ा की पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। बारात में मारपीट की सूचना पर कोतवाली शहर के दरोगा संजय शर्मा एक सिपाही लेकर घटना स्थल पर गए।

पुलिस ने किया था समझाने का प्रयास

पुलिस ने किया था समझाने का प्रयास

उन्होंने वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद एक महिला ने दारोगा संजय सिंह के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने दारोगा को न सिर्फ पीटा बल्कि दारोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीन कर गायब कर दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंपस के गेट को लॉक कर दिया और दोनों पक्ष के लोगों पर जमकर लाठी भांजी। पुलिस ने दारोगा की रिवॉल्वर तलाशी और जब्त कर ली। सीओ सिटी ने कुछ बारातियों को पकड़ कर थाने भिजवा दिया।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने भेजा जेल

एसपी विपिन कुमार की माने तो एक बरात घर में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची गई। एसपी ने बताया कि दारोगा संजय के साथ दोनों पक्षों ने बदसलूकी की है, साथ ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली। उन्होंने बताया कि घेरा बंदी करके सर्विस रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। दोषी सिपाही को संस्पेंड करके उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+