Ram Mandir: नवंबर से उड़ेंगी अयोध्या से दिल्ली-मुंबई की डायरेक्ट फ्लाइट्स, युद्ध स्तर पर चल रहा काम

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इन दिनों व्यापक पैमाने पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद ये शहर विश्व के नक्शे पर धार्मिक पर्यटन का अहम स्थान बनेगा। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ भगवान श्रीराम के दर्शन को आएंगे। ऐसे में यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट के पहले फेज के लिए रनवे का निर्माण काम पूरा हो गया है। वहीं टर्मिनल का निर्माण भी अबतक 60 फीसदी पूरा हो गया है। इसके लिए निर्माण इकाई को निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बार-बार निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Direct flights from Ayodhya to Delhi Mumbai will start from November work going on rapidly

नवंबर से शुरू हो सकती हैं मुंबई, दिल्ली की फ्लाइट्स
दरअसल, राम मंदिर के भव्‍य भवन में रामलला के विराजमान होने से पहले यहां के निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स शुरू करने को लक्ष्‍य बना कर निर्माण कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डीजीसीए से जैसे ही अक्‍टूबर तक फ्लाइट्स शुरू करने का लाइसेंस मिलेगा, नवंबर 2023 से यहां से फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी। इसलिए ऐसा अनुमान है कि नवंबर तक इस एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स चालू हो सकती हैं।

शुरू होगा फेज 2 और 3 का निर्माण कार्य
अयोध्‍या एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अरबीएस कुशवाहा के मुताबिक पहले फेज के लिए रनवे का निर्माण काम पूरा होने के बाद अंतरराष्‍ट्रीय उड़ाने शुरू करने के लिए फेज 2 और 3 का निर्माण कार्य शुरू होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि काम बढ़ने के साथ अब बजट भी बढ़ेगा। अयोध्‍या प्रयागराज हाईवे से एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश करने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्र‍िफिकेशन का काम भी तेजी से चल रहा है।

Direct flights from Ayodhya to Delhi Mumbai will start from November work going on rapidly

एयरपोर्ट में राम मंदिर का चित्रण
आपको बता दें कि टर्मिनल के शहर की ओर और हवाई तरफ के हिस्से में राम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाया गया है। प्रस्तावित टर्मिनल बिल्डिंग में भव्य राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जो आने वाले श्रदलुओं और पर्यटकों को भगवान राम से अध्यातकमीक तौर पर जोड़ने का कार्य करेगा। साथ ही टर्मिनल भवन की शोभा बढ़ाने के लिए टर्मिनल के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्री राम के जीवन चक्र को दर्शाने वाली स्थानीय कला, पेंटिंग और भित्ति चित्रों से सजाया जा रहा है।

'यात्रियों को आध्यात्मिकता की अनुभूति कराएगा': ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
हाल ही में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों पर अपने विचार साझा करते हुए यूनियन मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि " प्रभु श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या पर एक नवीन हवाईअड्डा आकार ले रहा है। रु 350 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस हवाईअड्डे का निर्माण कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा।
6250 वर्ग मीटर में फैले हवाईअड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन में भव्य राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जो यात्रियों को आध्यात्मिकता की अनुभूति कराएगा, भगवान श्री राम के जीवन चक्र को भी दर्शाएगा और धार्मिक पर्यटन के माध्यम से क्षेत्रीय समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+