UP: झगड़ा निपटाने गयी पुलिस को दबंगों ने पीटा, सिपाही का टूटा दांत

यूपी के मथुरा में आज झगड़ा निपटाने गई डायल 100 की टीम की दबंगों ने पिटाई कर दी। यहां तक की दबंगों ने पुलिस की रिवाल्वर भी छीन ली।

मथुरा। यूपी के मथुरा में आज झगड़ा निपटाने गई डायल 100 की टीम की दबंगों ने पिटाई कर दी। यहां तक की दबंगों ने पुलिस की रिवाल्वर भी छीन ली। इस मारपीट में एक सिपाही का दांत भी टूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। हालांकि मथुरा के एसपी ग्रामीण ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं।

ये है मामला

ये है मामला

मथुरा के थाना राया इलाके के भंकरपुर गांव से 100 नंबर पर करीब दोपहर 12 बजे सिखलू और उसकी पत्नी जरीना के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े को देखकर उसी वक्त सद्दाम नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस की टीम ने जब झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया तो पुलिस को मारपीट का सामना करना पड़ा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के पिस्टल छीन जमकर मारपीट की जिससे एक सिपाही का एक दांत भी टूट गया। जब घटना की सूचना पुलिस के अलधिकारियों को लगी तो भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।

मारपीट की घटना से मुकरे एसपी ग्रामीण

मारपीट की घटना से मुकरे एसपी ग्रामीण

इस घटना के बाद मथुरा पुलिस अपनी नाकामी छुपाती रही। SP देहात आदित्य कुमार से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्हेंने पुलिस पार्टी पर किसी भी तरह के हमले से ही इंकार कर दिया और ऐसी घटना से साफ साफ मुकर गए। हालांकि एसपी साहब की पोल उनके ही सिपाही ने खोल दी।

पीड़ित सिपाही ने क्या कहा?

पीड़ित सिपाही ने क्या कहा?

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे डायल 100 के सिपाही ने अपने साथ हुई पूरी घटना को कैमरे पर बताया। उसने बताया कि जब वह गांव में पहुंचे उनके साथ मारपीट की गई और उनसे उनका पिस्टल भी छीन लिया गया । लेकिन कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पिस्टल को वापस कर दिया ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है आखिर एसपी ग्रामीण झूठ क्यों बोल रहे हैं?

वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+