नए संगठन मंत्री के नेतृत्व में BJP की पहली बैठक आज, CM योगी से मिले धर्मपाल सिंह

लखनऊ, 22 अगस्त: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने अब अपनी निगाहें आम चुनाव 2024 पर टिका दी हैं। इसको लेकर बीजेपी में अहम बदलाव भी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों यूपी बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल को हटाकर धर्मपाल सिंह को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यूपी जैसे राज्य की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को सीएम योगी के आवास पर जाकर उनसे औपचारिक मुलाकात की।

योगी आदित्यनाथ

धर्मपाल सिंह आज बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारियों की अहम बैठक में मौजूद रहेंगे। गाजियाबाद में ब्रज और मेरठ क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेने के बाद आज बीजेपी कार्यालय पर चार क्षेत्रों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आम चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में चारों क्षेत्रों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दरअसल बीजेपी आम चुनाव के लिहाज से यूपी में 75 प्लस सीटें जीतने का टारगेट लेकर आगे बढ़ रही है। अब धर्मपाल सिंह के सामने ये बड़ी चुनौती है कि वो इस चुनौती से किस तरह निपटेंगे। दरअसल, धर्मपाल सिंह 1990 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे धर्मपाल सिंह उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं।

इससे पहले उन्हें 2017 के विधानसभा चुनावों में संघ की ओर से बीजेपी के लिए काम किया था। इसे बाद धर्मपाल सिंह का कद बढ़ा और उन्हें जुलाई 2017 में झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री की कमान सौंप दी गई।

धर्मपाल झारखंड में तैनात होने के बाद पहली बार उन्होंने नगर निगमों, जिला परिषदों में बीजेपी को जीत दिलाई। कहा जाता है कि धर्मपाल सिंह ने 2022 के यूपी विधानसभा, 2021 के असम विधानसभा और 2020 के बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

धर्मपाल सिंह को लाने के पीछे संगठन का मकसद ये भी है कि संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बना रहे। बताया जाता है कि सीएम योगी की पसंद भी धर्मपाल सिंह ही थे। धर्मपाल सिंह की ट्यूनिंग योगी से अच्छी है लिहाजा उनको यहां का प्रभार सौंपा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+