यूपी: डीजीपी का फरमान, त्योहारों के समय चूक हुई तो नपेंगे पुलिस कप्तान

लखनऊ। यूपी में आगामी त्योहारों को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सभी जिलों के कप्तानों को सुरक्षा व्यावस्था की सख्त हिदायत दी थी। कहा गया है कि त्योहारों में सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लेकिन जिले के कप्तान डीजीपी के आदेश के बाद भी बिना बताया मुख्यालय छोड़कर चल गए। जिसके बाद बहराइच और गोंडा के कप्तानों को नोटिस जारी हो गए है।

DGP OP Singh said the peace arrangements make in the district during the festivals

डीजीपी ने दिए थे सख्त आदेश
डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी एडवाइजरी और हाल ही में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीजीपी ओपी सिंह ने साफ शब्दों में कहा था कि सभी कप्तान अपने-अपने जिलों की सुरक्षा खुद से करें। अगर कहीं भी किसी तरह चूक हुई तो कार्रवाई कप्तान के खिलाफ होगी। मीटिंग के समय में सभी जिलों के कप्तानों ने उनकी हां में हां मिलकर डीजीपी को खुश कर दिया, पर ये किसी को नहीं पता था कि डीजीपी की नजर सूबे के सभी कप्तानों पर रहने वाली है।

कप्तानों की हो रही चेकिंग
डीजीपी के आदेश के बाद से यूपी के सभी कप्तानों की लोकेशन चेक हो रही है। इस चेकिंग में ये बात सामने आई है कि बिना जानकारी के कुछ कप्तानों ने जिला मुख्यालय छोड़ रखा है। कई कप्तान अपने ऑफिस में नजर ही नहीं आये। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिला मुख्यालय छोड़ने पर बहराइच और गोंडा के कप्तानों को डीजीपी मुख्यालय की तरफ से नोटिस भी जारी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+