शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रहार- सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाथ
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर पहुंचे। शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम ने विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए।

इसके साथ ही सीए योगी ने समाजवादी पार्टी को भ्रष्टाचार और अपराध पैदा करने वाली फैक्टरी बताया। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा सरकार ने फैक्टरियां लगाकर युवाओं को रोजगार दिए।
डिप्टी सीएम ने डबल इंजन सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाते हुए सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश यादव की नीति बांटकर राज करने की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई तो कुछ लोगों को टिकट देकर हमारे परिवार को बांटने की कोशिश की है।
केशव प्रसाद ने सपा को अपराधियों, गुंडा, दंगाइयों और भ्रष्टाचार को पैदा करने की फैक्टरी बताया। उन्होंने कहा सपा मुखिया ऐसी फैक्टरी के चलाते हैं जहां कट्टा और बम बनाने का काम होता है, वहीं कांग्रेस और बसपा आईसीयू में पड़ी है जिसे ऑक्सीजन की जरूरत है।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर बड़ा हमला बोला उन्होंने सपा को सांपनाथ, बसपा को नागनाथ और कांग्रेस कालियानाथ बताया।
उन्होंने कहा सपा, कांग्रेस और बसपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के सपने देख रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा उन्हें लगाता है कि वो तोड़फोड़ कर सरकार बना लेंगे तो राममंदिर की जमीन पर बाबरी मस्जिद बना देंगे।












Click it and Unblock the Notifications