कासगंज दंगा प्रशासन की विफलता नहीं, एक गहरी साजिश: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

कानपुर। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कासगंज में भड़के दंगे के पीछे किसी गहरी साजिश की बू आ रही है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में इन आरोपों को सिरे से नकार दिया कि ये दंगे प्रशासनिक विफलता के परिणाम थे।

Deputy CM Dinesh Sharma comment on Kasganj riots

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिन्होंने दंगे की साजिश रची उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। प्रशासन को इस बात के निर्देश दिये जा चुके हैं कि जिन्हें भी कसूरवार पाया जाय, उनके खिलाफ बेहिचक कार्रवाई की जाय।

उपमुख्यमंत्री रविवार को कानपुर के एक विद्यालय में शिक्षक बिरादरी से रूबरू हुए और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये नकलविहीन परीक्षाएं कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि तीस जनवरी को वे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं और उन्हें नकलविहीन बोर्ड परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिये कड़े निर्देश दिये जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+