वृक्षारोपण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मिट्टी को छूने से किया मना
हरदोई जिले में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मिट्टी को छूने से परहेज करते दिखे।
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन शहर के गांधी भवन में किया गया था। इस बीच वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम हरदोई की मिट्टी को छूने से परहेज करते दिखे।

दरअसल वृक्षारोपण के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को एक पेड़ की जड़ में मिट्टी डालने के लिए बुलाया गया। तभी वन विभाग का एक दरोगा मिट्टी की एक टोकरी लेकर दिनेश शर्मा की तरफ बढ़ा लेकिन दिनेश शर्मा ने मिट्टी को हाथ नहीं लगाया। कुछ देर बाद आयोजकों ने उन्हें खुरपी ला कर दी जिसकी मदद से उन्होंने पेड़ की जड़ में मिट्टी डाली।
बड़ा सवाल ये है कि वतनपरस्ती की बात करने वाले और माटी की कसमें खाने वाले इन नेताओं को देश की मिट्टी को छूने से इतना परहेज है जबकि इनके हर भाषण में माटी और माटी से जुड़े लोगों का जिक्र ही होता है। तो क्या माटी सिर्फ राजनीति तक ही सिमट कर रह गयी है। ये एक सवाल जरूर बना हुआ है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications