BJP विधायक का आरोप, 'भ्रष्टाचार की शिकायत पर योगी कहते हैं राजनीति छोड़ दो'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां उनकी कार्यशैली को लेकर हमलावर हैं तो वहीं उनकी पार्टी के ही नेता उन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले बीजेपी के एक दलित सांसद ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीएम योगी की शिकायत की थी। अब बीजेपी के देवरिया से विधायक सुरेश तिवारी ने योगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक सुरेश तिवारी का आरोप है कि सीएम योगी से अधिकारियों की शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

सीएम योगी विधायक ही नहीं सुनते
बरहज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक सुरेश तिवारी ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सरकार में विधायकों की कुछ चलती नहीं है। सीएम योगी विधायक ही नहीं सुनते हैं। अगर किसी अधिकारी की शिकायत करो, तो सीएम कहते हैं कि राजनीति छोड़ दो। मुख्यमंत्री भ्रष्ट अफसरों को तहरीज दे रहे हैं। यहीं नहीं विधायक ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार और सीडीओ राजेश त्यागी पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मैंने डीएम को 6 बार फोन किया लेकिन एक बार भी मेरा फोन नहीं उठाया
विधायक सुरेश तिवारी ने राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद पर आरोप लगाया कि जयप्रकाश निषाद का लड़का और उनके गुर्गे रुद्रपुर कस्बे में कई स्थानों पर अवैध शराब का धंधा चला रहे हैं। जब इस मामले पर जिले के एसपी से शिकायत की तो गुड वर्क करने वाले इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।विधायक ने कहा कि इस संबंध में मैंने डीएम को 6 बार फोन किया लेकिन एक बार भी मेरा फोन नहीं उठाया।

सीएम कहते हैं कि राजनीति छोड़ दो
विधायक का आरोप है कि, जिले का कोई भी अधिकारी मेरी बात नहीं सुन रहा है। इस मामले को लेकर मैंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। जब मैं मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर कहा जाता है कि उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़ दो।
ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications