Lucknow में बढ़ रहा Dengue का प्रकोप, 4 दिन के भीतर इतने मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। डेंगू को लेकर यूपी सरकार पहले ही अलर्ट हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ लागातार डेंगू को लेकर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। डेंगू को लेकर सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में अकेले पिछले चार दिनों के भीतर डेंगू के 160 मामले सामने आए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लेकर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भी नगर निगम को लगातार डेंगू को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

ब्रजेश पाठक

रविवार को आए डेंगू के 42 मामले

राज्य की राजधानी में रविवार को डेंगू के 42 नए मामले सामने आए, जबकि स्वास्थ्य टीमों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए 2,547 घरों का निरीक्षण किया। ताजा मामले इंदिरा नगर (4), ऐशबाग (4), चंद्रनगर (4), एनके रोड (5), चिनहट (4), तुडियागंज (4) और मलिहाबाद (3) से सामने आए। उन सात घरों को नोटिस जारी किए गए जहां टीमों द्वारा मच्छरों के लार्वा या रुके हुए पानी को देखा गया था। लखनऊ में हाल ही में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसने 5 और 3 नवंबर को 40 और 4 नवंबर को 39 मामले देखे।

डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि डेंगू के नए मामलों में बढ़ोतरी नहीं हो सकती है, लेकिन खतरा बना हुआ है। एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ अभिषेक शुक्ला ने कहा कि, "यदि आपको डेंगू है, तो मच्छर के काटने से बचें। इस समय के दौरान वायरस रक्त में फैल सकता है, और इसलिए आप वायरस को नए असंक्रमित मच्छरों तक पहुंचा सकते हैं, जो बदले में दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।"

इस दौरान जिलाधिकारी ने सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी सिंह ने डीएम को डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक और बेड की जानकारी दी।

एके शर्मा

नगर विकास मंत्री ने नगर निगम को दिए निर्देश

वहीं प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा जी ने शहरों में मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू के बढ़ते मामलों एवं संचारी रोग को देखते हुए सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देशित किया कि सभी निकाय नागरिकों को राहत देने के लिए तथा जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए अपने अपने मुख्यालय में डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर शीघ्र स्थापित करें।

स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर डेंगू, मलेरिया के मरीजों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाएं तथा गंभीर मरीजों की स्वयं जाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराएं और नियमित रूप से मरीजों का हालचाल जानने का प्रयास करें। घर में भी को मरीज इलाज करा रहे हैं, उनसे भी संपर्क बनाए रखे।

यूपी सरकार

जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव

उन्होंने डेंगू, मलेरिया बुखार को फैलने से रोकने के लिए लगातार फागिंग करने,एंटी लार्वा का छिड़काव, जला मोबाइल का प्रयोग करने तथा जलभराव वाले स्थानों एवं नाले नालियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को छुट्टियों में भी कार्य करने के निर्देश दिए।

हाइकोर्ट की फटकार के बाद सतर्क हुई सरकार

गौरतलब है कि Allahabad High Court की लखनऊ पीठ ने लखनऊ में डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेने की हिदायत सरकार को दी थी। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने राज्य में डेंगू के प्रसार को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+