खुशखबरी: योगी सरकार ने बढ़ाई लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन, अब मिलेगा 20 हजार रुपये महीना

इलाहाबाद। इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का परिचय पत्र भगवा किए जाने के बाद विवादों में फंसी योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन ₹20000 महीना कर दी है । पहले यह ₹15000 थी, लेकिन अब योगी सरकार ने इस में वृद्धि करते हुए हर महीने ₹20000 दिए जाने की व्यवस्था लागू कर दी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 6000 लोकतंत्र सेनानी है, देश में इमरजेंसी के दौरान ये जेल में बंद रहे। इन लोगों को 2005 में सूबे की मुलायम सिंह यादव सरकार ने लोकतंत्र सेनानी घोषित किया और 500 रुपये की सहायता राशि देनी शुरू की थी। योगी सरकार ने अब इन लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन ₹20000 महीना कर दी है।

democracy fighters will now get 20 thousand per month in uttar pradesh

शुरू हुआ था विवाद
गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों का परिचय पत्र भगवा कर दिया था। जिसके बाद सपा-भाजपा के बीच राजनैतिक रार शुरू हो गई है साथ ही लोकतंत्र सेनानियों ने भी विरोध किया और विवाद बढ़ने लगा था। इसी बीच योगी सरकार ने मास्टर कार्ड खेला और लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन ₹20000 महीना करते हुए पूरे विवाद को ही खत्म कर दिया। दरअसल लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों का कहना था कि जब सरकार कोई नई सुविधा नहीं दे रही है तो आखिर नए कार्ड क्यों बनाए जा रहे हैं और कार्ड का रंग क्यों बदला जा रहा है। लेकिन अब पेंशन बढाकर सरकार ने एक तीर से ही सारे निशाने साध लिए हैं।

democracy fighters will now get 20 thousand per month in uttar pradesh

क्या मिल रही है सुविधा
2005 में जब मुलायम सिंह सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सुविधा का ऐलान किया था तब उन्हें ₹500 मासिक सहायता मिलती थी। बाद में यह सहायता राशि ₹3000 कर दी गई। अखिलेश यादव जब सूबे की सत्ता में आए तो उन्होंने इस राशि को बढ़ा कर सीधे ₹15000 कर दिया। सहायता राशि के साथ लोकतंत्र सेनानियों को एक सहयोगी के साथ परिवहन निगम की बसों से नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा भी मिली हुई है। अब योगी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन ₹20000 महीना कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+