BRD मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गलती नहीं, सरकार ने की लापरवाही: कांग्रेस
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाने से 33 बच्चों की मौत का मामले पर सभी राजनीति दलों ने अपनी टिप्पणी की है। BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य सभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, राजबब्बर समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Recommended Video


अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री समेत मंत्रालय के सचिवों को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस इनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे देश से माफी मांगी चाहिए। आजाद ने कहा कि इस पूरे मामले में डॉक्टरों की कोई गलती नहीं है। यह राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है।
वहीं बहुजन समाज पार्टी के सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ में थोड़ी शर्म बची होगी और वो मृतकों के परिजनों से माफी मांगेंगे। समाजवादी पार्टी नेता और राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications