आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप
कठौतिया गांव के पास फेंके गए शव को उन्होंने दुर्घटना दिखाने की मंशा से वैन से कुचलने की भी कोशिश की। वैन सवार हत्यारों के भाग निकलने के कुछ देर बाद तड़के चार बजे उधर से गुजरी यूपी 100 पुलिस ने सड़क पर शव देखा तो ऊसराहार थाने को सूचना दी।
इटावा। इटावा के राह गांव में केशवपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक का भाई सोवरन सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने एसओ को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भर कर जांच शुरु कर दी और शव की जांच कराने का प्रयास किया जा रगा है। एक्सप्रेस-वे पर शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर भरथना सीओ विकास जयसवाल भी पहुंचे।

ये है पूरा मामला
ऊसराहार थाना क्षेत्र में वैन सवारों ने एक युवक की हत्या करने के बाद शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। शुक्रवार तड़के केशवपुर और कठौतिया गांव के पास फेंके गए शव को उन्होंने दुर्घटना दिखाने की मंशा से वैन से कुचलने की भी कोशिश की। वैन सवार हत्यारों के भाग निकलने के कुछ देर बाद तड़के चार बजे उधर से गुजरी यूपी 100 पुलिस ने सड़क पर शव देखा तो ऊसराहार थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर एक आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और तीन चप्पल पड़ी मिली। आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान औसान सिंह यादव (35) निवासी कांकरपुर राहिन थाना चौबिया के रूप में हुई। सूचना पर औसान का भाई सुखवीर सिंह और अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि औसान सिंह गुरुवार की शाम निमंत्रण में शामिल होने को घर से निकला था।
पुलिस के मुताबिक औसान को एक वैन में एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से ही लाया गया था। कुदरैल के पास बने एक कट पर वैन को दूसरी साइड मोड़ दिया गया और केशवपुर के पास औसान के शव को सड़क पर फेंककर दुर्घटना दर्शाने की मंशा से उसके ऊपर वैन चढ़ाने की कोशिश की गई। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा मिला है, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जगह पर गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को सूनसान इलाके में डाला गया।

वहीं इस घटना के संबंध में एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सप्रेस- वे पर जिस युवक का शव पड़ा मिला, उसका नाम रोशन सिंह निवासी केशवपुर है। शव की शिनाख्त कर ली गई लेकिन मौत का कारण मालूम नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि युवक की मौत शरीर पर आई चोटों के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
परिजनों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई सोहन सिंह ने इस घटना के संबंध में बताया कि वो शाम को शिवकुमार के साथ निमंत्रण खाने के लिए गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। उसका शव एक्सप्रेस के पास केशवपुर गांव के पास पड़ा मिला। इस घटना के संबंध में मृतक के भाई ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications