होटल में रुके पति-पत्नी के कमरे में घुसा सफाईकर्मी, कमरे में मिली लाश
मऊ। यूपी के मऊ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सारहू पुलिस के सामने स्थित कृष्णा होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी होटल प्रबन्धन को उस वक्त हुई जब रूम साफ करने वाला व्यक्ति सुबह सफाई करने पहुंचा तो दरवाजा खुल नहीं रहा था। जब दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो महिला की बेड पर लाश देखकर चिल्लाने लगा।

पुलिस कर रही जांच
आवाज सुनकर होटल का मैनेजर कमरे में पहुंचा और आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी और सीओ राजकुमार सहित कोतवाल मौके पर पहुंचे। जांच टीम, डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

सफाईकर्मी रूम में घुसा तो मिली लाश
इस मामले में होटल मैनेजर अनिल ने बताया कि 31 दिसम्बर को अजय कुमार नाम का व्यक्ति इस महिला को अपनी पत्नी बनाकर लाया था। जब सफाईकर्मी रूम साफ करने गया तो रूम का दरवाजा खुल नहीं रहा था। जब धक्का देकर खोला तो देखा कि महिला की लाश पड़ी है और इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी।

पति होटल से फरार
अजय कुमार होटल से फरार है और जिले के मोहम्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र का निवासी है। वहीं सीओ ने बताया कि अजय कुमार नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जायेगा। ये दोनों पति-पत्नी के रूप में 31 दिसम्बर को होटल में आये थे और अब महिला की लाश मिली है।












Click it and Unblock the Notifications