कानपुर में मकान के अंदर से आई बदबू, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस के उड़े होश

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर से बदबू आने से इलाके में सनसनी फैल गयी | कुछ ही देर में मकान के आसपास इलाके के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस घर के बगल में बनी दुकान का शटर कटवाकर अंदर दाखिल हुयी तो उनके होश उड़ गए। मकान के अंदर कमरे में बेड पर बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था। शव के आसपास काफी मात्रा में खून भी पड़ा था जिससे बुजुर्ग की ह्त्या की आशंका जताई जा रही है।

Dead body with blood stained found inside home of Kanpur

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दबौली वेस्ट में रहने वाले मोहन लाल गुप्ता एलएमएल से रिटायर्ड होने के बाद एलआईसी में एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। मोहन लाल गुप्ता का बेटा व बेटी विदेश में नौकरी करते हैं। मोहन लाल की पत्नी दो दिन पहले दिल्ली चली गयी थी जिसके बाद से वह घर में अकेले थे।

पत्नी के दिल्ली जाने के बाद मोहन लाल घर से बाहर नहीं निकले लेकिन आज उनके घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब मकान का दरवाजा बंद था जिसके बाद पुलिस ने मकान के बगल में बनी दुकान का शटर कटवाया और अंदर दाखिल हुयी तो उनके होश उड़ गए। मोहन लाल का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके आसपास काफी खून फैला था।

मोहन लाल की मौत होने की जानकारी पर पहुंचे उनके रिश्तेदार का कहना है कि उनको ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।रिश्तेदार का कहना है कि इनका बेटा अमेरिका में और बेटी सिंगापुर में नौकरी करती है और पत्नी दिल्ली गई हुयी है इसलिए यह घर में अकेले थे। अब इनकी मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा। मकान के अंदर से बदबू आने की सूचना जब पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+