यूपी: अपहरण के बाद पूर्व प्रधान की हत्या, 3 दिन बाद राप्ती नदी से बरामद हुआ शव

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में राप्ती नदी से गोंडा जिले के एक पूर्व प्रधान का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान वजीरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर के रहने वाला था। 8 नवंबर को वजीरगंज थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी प्रधान के परिजनों ने वजीरगंज थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है।

dead body of pradhan found after three days of his kidnapping

पूरा मामला गोंडा जिले के वजीरगंज से का है। जहां के रहने वाले वरुण सिंह उर्फ मंटू सिंह पुत्र अनिल सिंह 8 नवंबर को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जिसके संबंध में उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 3 दिनों की तलाश के बाद वजीरगंज पुलिस ने गुमशुदगी के तार को बलरामपुर जिले से जोड़ दिया और वजीरगंज पुलिस बलरामपुर आ धमकी। बलरामपुर पुलिस के सहयोग से शक के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक वरुण सिंह का शव राप्ती नदी से बरामद कर लिया।

dead body of pradhan found after three days of his kidnapping

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट और हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए राप्ती नदी में फेंका गया था पुलिस ने आरोपी पप्पू कौशल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले पर सीओ सिटी ओपी सिंह ने बताया कि एक लाश राप्ती नदी से बरामद हुई है। जिसकी शिनाख्त वजीरगंज वरुण सिंह के रूप में हुई है। जो वजीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और 8 नवंबर से लापता थे और उनके परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें- जब भाजपा सांसद के पास आया कॉल, बोला- पार्लियामेंट से बोल रहा हूं, आपका ATM हो गया ब्लॉक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+