लखनऊ: घर से 500 मीटर दूर पड़ी थी युवती की सिर कटी लाश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव मिलने के बाद युवती के परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है।

शौच के लिए घर से निकली थी बसंती
लखनऊ के बीकेटी थानाक्षेत्र के भौली विश्रामपुर गांव के ही शमशेर बहादुर सिंह की बगिया में गुरुवार की सुबह 24 वर्षीय युवती की सिर कटी लाश मिली है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भौली विश्रामपुर गांव के ही रहने वाले बेंचालाल वर्मा मजदूरी का काम करते है। बेंचलाल ने बताया कि उनकी बेटी बसंती (24) गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से लगभग 3 बजे को निकली थी। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई।

500 मीटर दूर मिली बसंती की सिर कटी लाश
उन्होंने बताया कि घर से 500 मीटर दूर शमशेर बहादुर सिंह के बाग में उन्हें बसंती की सिर कटी लाश पड़ी मिली। बेटी की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का सिर उसके धड़ से अलग लगभग 10 फिट की दूरी पर ही पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसपी ग्रामीण डा. गौरव ग्रोवर ने की मानें तो परिजनों की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: आतंकवादियों को फंड उपलब्ध करने वाला मास्टरमाइंड रमेश शाह पुणे से गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications