DDU University के छात्र ने पूरे देश में हासिल की दूसरी रैंक, इस क्षेत्र में किया कमाल

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आईएएनएस (कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान) के बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य कुमार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता "ऊर्जा बचाओ" में अखिल भारतीय द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि के लिए आदित्य कुमार को 5 जून 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विशेष समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

ddu university

इस सम्मान के अंतर्गत, आदित्य को उनके ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विचारों के विकास और क्रियान्वयन हेतु ₹1,00,000/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आदित्य को अपने नवाचारों को "मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment)" - जो कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई एक दूरदर्शी पहल है - के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुत करने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आदित्य को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा, "आदित्य की उपलब्धि हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण मिशन में अपना योगदान दे रहे हैं।"

DDU University का केंद्रीय ग्रन्थालय कर रहा नॉलेज हब के रूप में काम, हैं ये फायदे
यह सफलता विश्वविद्यालय की सामाजिक रूप से उत्तरदायी और पर्यावरण के प्रति सजग नागरिकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+