Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: शहीद पापा के लिए बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, पत्नी भी बेसुध

बेटे की शहादत पर परिवार को फक्र के साथ-साथ अब इस बात का मलाल है कि किसी का बेटा तो किसी का पिता अब लौटकर नहीं आएगा।

मथुरा। लगातार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी कायर हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से आए दिन लगातार घुसपैठ और आतंकी हमलों की बात सामने आ रही हैं। सोमवार को श्रीनगर के बारामूला में एक हमले के दौरान मथुरा के राय गांव का लाल शहीद हो गया। बेटे की शहादत पर जहां पूरे गांव मे मातम छाया हुआ है, वहीं बेटे की शहादत पर परिवार को फक्र के साथ-साथ अब इस बात का मलाल है कि किसी का बेटा तो किसी का पिता अब लौटकर नहीं आएगा।

VIDEO: शहीद पापा के लिए बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, पत्नी भी बेसुध

नगला हर्दपुर गांव का रहने वाला विनोद कुमार सन् 2000 में आर्मी में भर्ती हुआ था। एक साल पहले ही विनोद की पोस्टिंग श्रीनगर हुई थी। पिरजनों ने बताया कि पेट्रोलिंग करते बारामूला, श्रीनगर में विनोद को गोली लगी यहीं सूचना उन्हें प्राप्त हुई। विनोद राष्ट्रीय राइफल्स आर्मी यूनिट में नायक था।

VIDEO: शहीद पापा के लिए बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, पत्नी भी बेसुध

शहीद विनोद की 2 बेटियां और एक बेटा अब पापा के गम में न कुछ खा रहे हैं और न सो पा रहे हैं। शहीद का बेटा महज चार साल का है और दो बेटियां शशि (12) और चंचल (9) है। पत्नी मंजू की बात करें तो उसका तो जैसे सब खत्म हो गया। अब सरकार विनोद के परिवार को क्या राहत देने की कोशिश करता है ये देखने वाली बात है क्यों कि सुनने-पढ़ने में ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं जब प्रशासन की लापरवाही परिवार को और मायूस करती आई है। शहीद विनोद के दादा और पिता भी फौज में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।

देखिए VIDEO...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+