बहू ने कहा, पैर छूने जाती थी तो घिनौनी हरकतें करते थे आधार बाबा

कन्नौज। आगरा के आधार बाबा पर उनकी बहू ने शारीरिक शोषण व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली बहू का कहना है कि बाबा उस पर बुरी नियत रखता था और उसके साथ घिनौनी हरकतें करता था। अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते पति सहित पूरे परिवार ने बुरी तरह मारपीट की। मारपीट में पूजा के गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे का गर्भपात हो गया। ससुर ने तमंचे के बल पर जबरन तलाक दिलवा दिया और घर से भगा दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने कन्नौज डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाने वाली पीड़िता कन्नौज के निकौवनपुर्वा गांव की रहने वाली है।

शिवपाल यादव के करीबी हैं बाबा

शिवपाल यादव के करीबी हैं बाबा

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के निकौवनपुर्वा गांव की पूजा यादव की शादी तीन साल पहले आगरा के प्रसिद्ध आधार चैतन्य बाबा के बेटे विजय आधार चैतन्य से हुई थी। इस हाईप्रोफाइल शादी में उस समय सपा सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी शिरकत की थी। शिवपाल यादव को बाबा का बहुत करीबी माना जाता है।

'मना करने पर बाबा दिखाते थे मुझे रिवॉल्वर'

'मना करने पर बाबा दिखाते थे मुझे रिवॉल्वर'

पीड़िता पूजा का आरोप है कि कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में 60 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। कई बार पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर पीटा भी। पीड़िता ससुर आधार बाबा पर अश्लील हरकतें करने और तमंचे के बल पर जबरन तलाक दिलाने का आरोप भी लगा रही है। बहू ने आरोप लगाया कि जब भी बाबा के पैर छूने जाती थी तो उसको वो अपने पास खींच लेते थे, मना करने पर रिवॉल्वर दिखाते थे।

डीएम की चौखट पर बहू

डीएम की चौखट पर बहू

आगरा में कोई सुनवाई नहीं हुई तो पूजा ने कन्नौज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन यहां भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अब पिता के साथ पीड़िता ने कन्नौज डीएम रविन्द्र कुमार की चौखट पर न्याय के लिये दस्तक दी है। डीएम ने फिर से फाइल कन्नौज पुलिस कप्तान को भेज जरूरी कार्रवाई के लिए लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+