VIDEO: चोरी और सीनाजोरी, झांसी की सड़क पर जब खूब लड़ी एक 'मर्दानी'
बाइक को टक्कर मारने के बाद आकृति ने घायल को डांटना शुरू कर दिया, उसने कहा कि 'बच्चा घायल हो गया तो क्या हुआ? मर तो नहीं गया ना! अगर मर भी जाता तो वो पैसे वाली है पैसे देकर मामला निपटा देती।'
झांसी। झांसी-कानपुर क्षेत्र की बीजेपी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कंचन जायसवाल की बेटी ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। इलाइट चौराहे पर झांसी के ही एक शख्स इमरान खान की बाइक में अचानक टक्कर मारने के बाद भाजपा नेता की बेटी आकृति ने अपने पति के साथ इमरान को गाली-गलौज कर अपमानित किया।

घटना के दौरान इमरान अपने बेटे के साथ बाइक पर थे। इतना ही नहीं आकृति ने कहा कि 'बच्चा घायल हो गया तो क्या हुआ? मर तो नहीं गया ना! अगर मर भी जाता तो वो पैसे वाली है पैसे देकर मामला निपटा देती।' जब मामला नवाबाद थाने पहुंचा तो आकृति की मां भाजपा नेता कंचन जायसवाल की पुलिस से बहस हो गई। कंचन रिपोर्ट न करने का दबाव बना रही थीं।
देखिए VIDEO...
इसी दौरान भाजपा नेता की बेटी ने इलाइट चौराहे पर हंगामा किया। अपनी पहुंच की धमकी देते हुए उन्होंने इमरान को देख लेने की धमकी दी और कहा कि उसके बड़े-बड़े संपर्क हैं। आकृति ने इमरान से कहा कि 'तुम जैसे लोग चाहते ही हैं कि बच्चे कार के नीचे आ जाएं और पैसे मिल जाएं।' काफी देर तक चले इस विवाद का अंत ये हुआ कि पुलिस ने आकृति के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की और आपसी सहमती से दोनों के बीच ये विवाद निपटा लिया












Click it and Unblock the Notifications