VIDEO: मां के सामने बलात्कार की धमकी देते हुए बेटी को उठा ले गए दंबग
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव के दबंग आरोपी मां की आंखों के सामने उठाकर ले गए। जब मां ने आरोपियों का विरोध किया तो दबंग आरोपी ने बलात्कार करने की धमकी भी दी। आरोप है कि पीड़ित परिवार जब अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से टरका दिया।

मां की आंखों के सामने हुई वारदात
मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद के नूरपुर गांव का हैं। पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी आफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात को बताया कि 30 अक्टूबर को घर के पड़ोस में रहना वाला दबंग आरोपी राहुल अपने कुछ साथियों के साथ आया और 15 वर्षीय दलित नाबालिग छात्रा को उसकी मां की आखों के सामने ही उठा ले गया।

पुलिस से लगाई गुहार
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब दबंगों के कब्जे से मां ने बेटी को छुड़ाने की कोशिश की तो दबंगों ने उसके साथ भी रेप करने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगों के कब्जे से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लेकर रात को ही पीड़िता परिवार सिकन्द्राबाद कोतवाली पहुंची तो सिकन्द्राबाद पुलिस ने पीड़ित मां कल आने की बात कही। बताया कि जब अगले दिन पहुंचे तो सिकन्द्राबाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को कोतवाली से टरका दिया।

काफी समय से कर रहा था छेड़छाड़
पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात से अपनी बेटी को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात पीके तिवारी ने सिकन्द्राबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही अपहृत लड़की को शीघ्र बरामद करने के निर्देश भी सिकन्द्राबाद पुलिस को दिए हैं।
महिपाल सिंह की माने तो आरोपी राहुल, धर्मेन्द्र व नवाब के साथ मिलकर आते-जाते रास्त में छेड़छाड़ करता था जिसका कई बार विरोध भी किया था। बताया कि राहुल उनकी बेटी से शादी करने और उठाकर ले जाने की धमकी देता था।












Click it and Unblock the Notifications