दरोगा के बेटे की दरिंदगी, छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा, आहत छात्र ने लगा ली फांसी
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक दरोगा के बेटे की दरिंदगी सामने आई है। यहां दरोगा के बेटे ने 10वीं के एक छात्र को पहले स्कूल और फिर महराजगंज थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस छात्र को किसी शातिर मुल्जिम की तरह पट्टे से पीटा गया जिससे उसकी पूरी पीठ व कमर के हिस्सा नीला पड़ गया था, बुरी तरह पिटाई से आहत छात्र ने अपने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है दरोगा का बेटा और उसका एक साथी मातेश्वरी इंटर कॉलेज में टीचर हैं और नीरज भी वहीं पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का है। यहां महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के नारायणपुर में स्थित मातेश्वरी कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र नीरज सोनी को उसी के टीचर सुवेन्द्र सिंह व प्रिंस सिंह ने महज एक फेक फेसबुक आईडी चलाने के आरोप में बुधवार को स्कूल में बुरी तरह पीटा और फिर अगले दिन भी स्कूल में, फिर महाराजगंज थाने में ले जाकर पट्टे से पिटाई कर दी। सुवेन्द्र सिंह पर पिता की वर्दी का नशा इसकदर चढ़ा था कि उसने नीरज को बुरी तरह पीट पीट कर अधमरा कर दिया।

सुवेन्द्र व प्रिंस की पिटाई से आहत हताश व निराश होकर 15 साल का नीरज अपने घर आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आरोपी सुवेन्द्र के पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं और इस समय बलरामपुर जिले के हरैया में तैनात हैं। उनको महराजगंज थाने में आवंटित सरकारी आवास में ही आरोपी सुवेन्द्र रहता है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर सुवेन्द्र वे प्रिंस के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए एतियातन कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी की जवानों को तैनात कर दिया गया है।

पूरे मामले पर सीओ सदर ओपी सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर परिजनों से मुलाकात की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रनवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- गजब! यूपी में ऐसी जगह जहां बेमौसम पेड़ों पर आते हैं आम












Click it and Unblock the Notifications