महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa ने किया ऐसा डांस, घंटे भर में वायरल हो गई रील, डांस के दीवाने हुए लोग

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा फिर इन दिनों चर्चा में छाई हुई हैं। मोनालिसा का एक रील इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली इस वायरल गर्ल के लोग अब डांस के दीवाने भी हो गए है। कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इस रील को देख लिया है।

1991 की फिल्म लम्हें के सुपरहिट गाने चूड़ियां खनक गई पर मोनालिसा ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि रात भर में वो फिर से वायरल हो गई। अपने खूबसूरत आंखों से मशहुर हुई इस लड़की ने वीडियो में अपने एक्सप्रेशन और बेहद सुन्दर डांस से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। इन दिनों तो मोनालिसा का कोई भी वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जा रहे है।

Monalisha

कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा रील

मोनालिसा के इस रील को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में वायरल इस वीडियों को लाखों बार देखा जा चुका है। सलवार सूट और हाथों में लाल कलर की चूड़ी पहने मोनालिसा अपनी कमाल के एक्सप्रेशन से फैन्स का दिल जीतते नजर आ रही है। इस पर लोगों के खूब कमेंट भी आ रहे है।

रातों-रात रानू मंडल की चमक गई थी किस्मत

बता दें कि मोनालिसा अब एक्टिंग के साथ डांस भी सीख रही हैं। सोशल मीडिया ने इनके किस्मत के सितारों को चमका दिया है। पहले भी सोशल मीडिया ने बहुत सारे ऐसे लोग है जिनके किस्मत के सितारों को चमकाया लेकिन कुछ लोग स्टार बन गए तो कुछ लोग गुमनामी में फिर से खो गए। पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर रहने वाली रानू मंडल भी एक वक्त रातों- रात वायरल हुईं। हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड में गाना गाने का भी मौका मिला लेकिन फिर वो कही खो गई।

कच्चा बदाम वाले चाचा भी बन गए थे स्टार

ऐसे ही पिछले साल पश्चिम बंगाल के कच्चा बादाम' वाले चाचा भुबन बादायकर रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे उनका गाना 'कच्चा बादाम' हर किसी को पसंद आ रहा था। लेकिन वो जितने जल्दी फेमस हुए उतनी ही जल्दी लोग उन्हें लोग भूल भी गए। आज वो कहां है किसी को पता नहीं। उस समय बॉलीवुड के हर सितारे ने इस गाने पर रील बनाई थी। वहीं 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करके फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर खूब फैन फॉलोइंग है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+