शिव मंदिर मे नहीं देखा होगा ऐसा नाग नागिन का डांस, देखें वीडियो

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिव मंदिर के छप्पर में नाग नागिन का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डांस के वायरल होने के बाद मंदिर में शिव भक्तों का तांता लग गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कुछ लोग इसे भोले बाबा की महिमा बताकर नाग-नागिन को पिलाने के लिए दूध भी ले आए।

Dance of Nag Nagin in Shiv Mandir of Saharanpur

सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र के चांडी गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर में एक नाग नागिन का जोड़ा कहीं से बाहर निकल आया। इतना ही नहीं नाग-नागिन का जोड़ा झूमकर नाचते हुए प्रेमालाप करने लगा। बता दें कि जब लोगों की भीड़ ज्यादा हो जाती है तो जोड़ा मंदिर परिसर में ही कहीं छुप जाता है। फिर लोगों की भीड़ कम होने के बाद नाग-नागिन का जोड़ा फिर से बाहर निकल कर नृत्य करने में डूब जाता।

मंदिर में नाग नागिन के डांस का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आप नाग नागिन के जोड़ को झूमकर नाचते हुए देख सकते है। बता दें कि पिछले तीन दिन से नाग-नागिन का यह डांस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके चलते आस-पास के कई गांवों के सैकड़ों लोग नाग-नागिन के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि शिव मंदिर में नाग-नागिन के जोड़े का निकलना अपने आप यह बात साबित करता है कि इनका भगवान शिव से नाता है। बता दें कि गांव चांडी में शिवमंदिर का निर्माण चल रहा है, जहां पिछले तीन दिन से नाग-नागिन को डांस करते हुए देखा जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक नाग नागिन का यह जोड़ा मंदिर प्रांगण में बनी छप्परनुमा झोपड़ी में छिपे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+