मेरठ: पंचायत ने दलित किशोरी की इज्जत की लगाई बोली, 3 लाख में किया सौदा

मेरठ। वेस्ट यूपी की पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। पंचायत ने रेप पीड़िता की अस्मत की कीमत महज 3 लाख रुपये लगा डाली। बता दें कि गांव के दो दबंगों ने एक दलित किशोरी के साथ चार माह तक गैंगरेप किया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसके साथ रेप करते रहे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित चार की गर्भवती हो गई।

dalit minor girl gangraped in meerut

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है। एक गांव की किशोरी अपने परिजनों के साथ रोजाना पड़ोस के ही गांव में मजदूरी करने जाती थी। जहां चार माह पहले गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद लगातार चार माह तक उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करते रहे। किशोरी की तबियत खराब हुई तो गर्भवती होने पर मामला प्रकाश में आया। सख्ती से पूछताछ पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बता दी। जब पीड़ित परिवार शिकायत करने पुलिस के पास जाने लगा तो आरोपी युवकों के परिजनों ने दबाव बनाते हुए पंचायत के जरिए मामले को निपटाने की बात कही।

जिसके बाद गुरुवार को दोनों गांव की पंचायत बैठी। पंचायत में फैसला हुआ कि आरोपी किशोरी को तीन लाख रूपये देंगे। दो लाख रुपये परिजनों को तत्काल दिए जाएंगे साथ ही एक लाख रुपये अबोर्शन के बाद दिए जाएंगे। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नाबिलग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि इस समझौत के लिए गांव में पंचायत भी हुई थी। लेकिन मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+