पुलिस हिरासत में लिए दलित युवक का शव पेड़ से लटका मिला

परिजन और अन्य लोगों ने थाने प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अंबाला मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस के इशारे पर परविंदर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है।

सहारनपुर। चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े दलित युवक का शव आज एक जंगल में पड़ा पाया गया, जबकि युवक के परिजन शुक्रवार को रात बारह बजे थाने में पुलिस हिरासत में बैठे युवक से मिलकर आए थे। लेकिन शनिवार को युवक के शव के जंगल में पड़े होने की बात कही गई। युवक का शव मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाने पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने अंबाला रोड पर जाम लगाकर थाने पर जमकर बवाल किया। कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। देर रात इंस्पेक्टर संजय पांडे समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है।

पुलिस हिरासत में लिए दलित युवक का शव पेड़ से लटका मिला

सरसावा कस्बे के मोहल्ला हरिजनान निवासी 20 वर्षीय दलित युवक परविंदर पुत्र चोहड सिंह को शुक्रवार देर रात करीब ग्यारह बजे थाना सरसावा पुलिस चोरी के आरोप में अपने साथ लेकर थाने पहुंची थी। रात करीब बारह बजे युवक की मां विद्या देवी थाने में मिलने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि विद्या देवी ने परविंदर को छोड़ने के लिए पुलिस से गुजारिश की थी, लेकिन पुलिस ने इस बाबत रुपयों की मांग की थी। इसके बाद विद्या देवी परविंदर के लिए थाने में खाना लेकर भी गई थी, लेकिन पुलिस ने खाना नहीं देने दिया।

पुलिस लॉकअप में बंद बेटे से मिलने पहुंची मां तो पुलिस ने कहा, वो तो जा चुका
शनिवार सुबह भी विद्या देवी अपने बेटे के लिए नाश्ता व चाय आदि लेकर गई थी, लेकिन परविंदर थाने पर नहीं पाया गया। इस बाबत विद्या देवी ने जब पुलिस कर्मियों से परविंदर की बात जानकारी चाही तो पुलिस ने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि थाना पुलिस को आज सुबह गांव पिलखनी के पास एक पेड़ से एक युवक की लाश लटकी मिली। इस लाश की शिनाख्त गांव नयागांव निवासी परविंदर के मामा महीपाल ने परविंदर के रुप में की थी।

थाने पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब पुलिस को पेड़ से लटकी लाश मिली थी और उसकी शिनाख्त भी हो गई थी तो पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना किए बिना शव को पीएम के लिए क्यों भेजा। पुलिस को मृतक के परिजनों को सूचना दी जानी चाहिए थी। इसी से नाराज लोगों ने शनिवार की देर रात मृतक के परिजन और अन्य लोगों ने थाने पर धावा बोल दिया और नारेबाजी कर अंबाला मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस के इशारे पर परविंदर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। भीड़ आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग पर अडे़ थे।

जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक देहात रफीक अहमद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया, लेकिन इसके बाद भी लोग आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर थाने पर जमा रहे। जानकारी मिलने पर डीएम शफकत कमाल भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की बाबत जानकारी हासिल की। उधर, एसपी देहात रफीक अहमद का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जो भी आरोपी पुलिसकर्मी होगा, उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर संजय पांडे समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+