यूपी: कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने डाला डाका

पुलिस थाने से 100 कदम दूरी पर एक घर में बदमाशों ने इस डाके की घटना को अंजाम दिया। वे सामान लूटकर ले गए और घर की मालकिन को जख्मी कर दिया।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में सीतापुर रोड पर कोतवाली देहात से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने महिला व बेटे को पीटकर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद घर में लूटपाट की। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

यूपी: कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने डाला डाका

कोतवाली देहात के मोहल्ला श्रीनगर निकट स्टेडियम निवासी दिगंबर गुप्ता उर्फ डमरु गुप्ता शनिवार को अपने बड़े पुत्र घनश्याम गुप्ता के साथ बहू विदा कराने लखनऊ गए थे। घर पर पत्नी निर्मला छोटा पुत्र रवि श्याम गुप्ता व पुत्री साक्षी गुप्ता थी। निर्मला गुप्ता के मुताबिक देर रात करीब 12:00 बजे चार बदमाश उनके घर में घुसे। तीन बदमाश उस कमरे में घुसे जिसमें निर्मला गुप्ता अपने बच्चों के साथ लेटी थी। पहले तो बदमाशों ने निर्मला गुप्ता से कमरों की चाबी मांगी, चाबी न देने पर निर्मला को तमंचे की बट से पिटाई कर दी। जिससे निर्मला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद बदमाशों ने पुत्र राधेश्याम गुप्ता के मुंह में तमंचा की नली डाल दी। यह देखकर निर्मला गुप्ता ने बदमाशों को चाबी दे दी ।उसके बाद बदमाशों ने सभी को कमरे में बंद करके दूसरे कमरों की चाबी से ताला खोल कर 70 हजार की नगदी लाखों का जेवरात लूटकर घर से फरार हो गए।

यूपी: कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने डाला डाका

घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो रात में ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। उसके बाद निर्मला गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस तलाश में जुट गई है। वही एसपी चंद्रप्रकाश ने क्राइम ब्रांच को भी इस खुलासे के लिए लगा दिया है। डमरू गुप्ता के घर में डकैती पड़ने का मामला जैसे ही लोगों को मालूम हुआ ।उसके बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है ।हर कोई इस घटना मे अटकलें लगा रहे हैं ।कोई तो अपने ही किसी करीबी के हाथ होने की आशंका कर रहा है ,तो कोई बाहरी बदमाशों के होने की बात कह रहा है।

डमरु के यहां जब बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गए। उसके बाद कमरे में बंद परिजनों ने शोर किया जिससे आसपास के लोगों को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तब सभी को कमरे से बाहर निकाला गया तो देखा गया निर्मला खून से लथपथ थी। इस पर पुलिस ने निर्मला को जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया ।उसके बाद निर्मला गुप्ता के बच्चों की डमरु गुप्ता से फोन से बात करवाई। जैसे इस बात की सूचना डमरु गुप्ता हुई तो वह पुत्र के साथ लखनऊ से वापस रविवार की सुबह घर पहुंचे।डकैती की वारदात को खोलने के लिए रविवार की सुबह आम लोगों की तरह क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। क्राइम ब्रांच ने कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+