यूपी में दलित को प्रशासन ने वापस जमीन दिलाई, कब्जा करने वाले दबंगों ने किया हमला

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रधान ने खेत पर कब्जा करने को लेकर दलित परिवार की जमकर पिटाई की है। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दबंगों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। दोनों ही पक्षों की तरफ से चले लाठी-डंडे में पांच लोग घायल हुए हैं जिनका मेडिकल कराकर पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dabang attacked on dalit family in Shahjahanpur

दरअसल मामला अल्लाहगंज क्षेत्र के मुड़िया कलां गांव का है। बीते 18 मार्च की सुबह की है। इस गांव के रहने वाले दलित सतेंद्र कुमार के खेत पर गांव के ही दबंग प्रधान ने कब्जा कर लिया था। कब्जे को लेकर दलित परिवार ने सभी अधिकारियों के चक्कर लगाए। हलांकि डीएम से लेकर एसडीएम तक ने दलित परिवार को खेत पर कब्जा दिलाने के आदेश दे दिए। जब लेखपाल और तहसीलदार दो दिन पहले सतेंद्र कुमार को कब्जा दिलाकर वापस लौटे तो उसके बाद दबंग प्रधान कुलदीप मिश्रा ने अपने साथियों के साथ सुरेन्द्र के घर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घर में मौजूद दबंगों ने महिलाओं तक नहीं बख्शा, जमकर लाठी-डंडे से पीटा। हलांकि खुद को बचाने के लिए सुरेन्द्र के परिवार ने भी दबंगों पर ईंट, पत्थर चलाना शुरू कर दिया। उसके बाद ही दबंग फरार हुए। इस दौरान लाठी-डंडे और पथराव मे दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए जिनका मेडिकल करा दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि खेत के विवाद मे दोनो पक्षों मे जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे। दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+