CRPF जवान ने किया फेसबुक पर लव, फिर छुट्टियों में सेक्स और अब धोखा...

एक साल तक दोनों एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते रहे। इसी दौरान छुट्टी लेकर रंजीत मेरठ पहुंचा और दोनों ने मंदिर में शादी की। इसके बाद रंजीत श्रीनगर चला गया और लड़की से बात करना भी छोड़ दिया।

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर लव सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। आरोपी की शिकायत करने पहुंची छात्रा को जांच के नाम पर थाना पुलिस और सीओ सिविल लाइन दो हफ्ते से चक्कर कटवा रहा है। थाना पुलिस से परेशान होकर अब पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

CRPF जवान ने किया फेसबुक पर लव, फिर छुट्टियों में सेक्स और अब धोखा...

दरअसल, यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली छात्रा मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में रहकर बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। पीड़ित छात्रा की दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए सीआरपीएफ के जवान रंजीत पासवान से दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों की आपसी बातचीत और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई इस बात का अंदाजा इन दोनों को नहीं लगा। एक साल तक दोनों एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते रहे। इसी दौरान छुट्टी लेकर रंजीत मेरठ पहुंचा और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। छुट्टी खत्म होते ही रंजीत ने वापस जाकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इसके बाद मेरठ से वापस श्रीनगर जाकर उसने छात्रा से बातचीत बंद कर दी और उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया।

CRPF जवान ने किया फेसबुक पर लव, फिर छुट्टियों में सेक्स और अब धोखा...

कई दिनों तक छात्रा ने आरोपी जवान की इस बात को मजाक माना लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी सीआरपीएफ के जवान रंजीत ने उससे बात करने को मना कर दिया। काफी बार समझाने के बाद भी दोनों में आपसी समझौता नहीं बना। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने आरोपी जवान के खिलाफ एसएसपी को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर एसएसपी ने पीड़िता की तहरीर मिलते ही महिला थाने को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+